Voice of Air Force School, Kanpur Cantt
Every morning our students rise with pride — reciting the pledge, singing the school song, and carrying its values through the day.
School Pledge
India is my country and all Indians are my brothers and sisters.
I love my country and I am proud of its rich and varied heritage.
I shall always strive to be worthy of it.
I shall give my parents, teachers and all elders respect and treat everyone with courtesy.
To my country and my people, I pledge my devotion. In their well-being and prosperity alone lies my happiness. Jai Hind!
School Song
वायु सेना विद्यालय गीत
बदलेंगे युग को, इस युग की धरा को, नूतन इतिहास बनाएंगे।
हम बच्चे वायु सेना विद्यालय के, भारत को स्वर्ग बनाएंगे।
बनकर हम प्रगति की ज्योति, आलोकित करें इस धरा को।
दिशा-दिशा में प्रेम का और ज्ञान का, दीप जलाएंगे।
हम बच्चे वायु सेना विद्यालय के, भारत को स्वर्ग बनाएंगे।
शान्ति हमें है प्यारी, मत समझना हमको कमजोर।
मातृभूमि की बलिवेदी पर, अपना शीश चढ़ाएंगे।
हम बच्चे वायु सेना विद्यालय के, भारत को स्वर्ग बनाएंगे।
बदलेंगे युग को, इस युग की धरा को, नूतन इतिहास बनाएंगे।
हम बच्चे वायु सेना विद्यालय के, भारत को स्वर्ग बनाएंगे।
!! नभः स्पृशं दीप्तम् !!School Prayer
वंदना
दया कर दान, विद्या का, हमें परमात्मा देना,
दया करना, हमारी आत्मा में शुद्धता देना।
हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ,
अँधेरे दिल में आकर के, परम ज्योति जगा देना।
बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर,
हमें आपस में मिल-जुल कर, प्रभु रहना सिखा देना।
हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा,
सदा ईमान हो सेवा, प्रभु हमको सिखा देना।
वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना,
वतन पर जाँ फ़िदा करना, प्रभु हमको सिखा देना।
ॐ सह नाववतु, सह नौ भुनक्तु।
सह वीर्यं करवावहै।
तेजस्विनावधीतमस्तु मा विद्विषावहै।
ॐ शान्तिः। शान्तिः। शान्तिः।